बीजू युवा वाहिनी ने लगाए पौधे
बीजू युवा वाहिनी की ओर से ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ इलाके में पौधरोपण अभिया
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 06:33 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : बीजू युवा वाहिनी की ओर से ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ इलाके में पौधरोपण अभियान चलाया गया। लुईसिंग शाखा अध्यक्ष दीपू रोहिदास के नेतृत्व वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पंचायत के नयापाली उच्च विद्यालय परिसर में 204 पौधे लगाए गए। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अभिभावकों ने भी सहयोग किया। इसी तरह वाहिनी समूह ए के अध्यक्ष साहेब खान के नेतृत्व में बेलपहाड़ महाविद्यालय परिसर में 150 पौधे लगाए गए। इसके बाद छुआलीबेरना आश्रम स्कूल परिसर में तथा मूचबहाल में 150 पौधे लगाए गए ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें