जेसीआइ की अध्यक्ष बनीं रेखा सरावगी
जेसीआइ संस्कृति, झारसुगुड़ा का 12वां शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय एक होटल मे आयोजित किया गया।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : जेसीआइ संस्कृति, झारसुगुड़ा का 12वां शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय एक होटल में आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नवकिशोर दास ने उपस्थित रहकर संस्था के कार्यक्रमों की सराहना की। इस मौके पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष जयश्री भाजे ने कहा कि झारसुगुड़ा जेसीआइ ने अब तक जितने भी कार्य किए हैं वह सभी अन्य के लिए उदाहरण हैं। मुझे विश्वास है कि नयी टीम भी इसी निष्ठा के साथ अपने कार्यकाल मे इसे बनाएं रखेगी। जोन उपाध्यक्ष राजीव गर्ग ने भी विचार रखे। इस अवसर पर स्थानीय संस्था की नई अध्यक्ष रेखा सरावगी व सचिव मन ज्योति जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। जिसके बाद नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने पदभार संभाल लिया। संस्था की स्थानीय नई टीम में उपाध्यक्ष अनीता खंडेलवाल, बी पोद्दार, दीप्तिी धावलिया, एस श्रीवास्तव व स्मिता साहा, सचिव पूजा खंडेलवाल व सरिता टिबडेवाल तथा पीआरओ पायल बंसल सहित अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली।