रतन पाणि के निधन पर शोकसभा
पश्चिम ओडिशा के जानेमाने पत्रकार रतन पाणि का मंगलवार को अहले हृदयाघ
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 May 2018 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 06:12 PM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : पश्चिम ओडिशा के जानेमाने पत्रकार रतन पाणि का मंगलवार को अहले हृदयाघात से अचानक मौत हो गई। उनके निधन पर एक शोकसभा झारसुगुड़ा प्रेस क्लब के कार्यालय में आयोजित किया गया।
सभा में सभी ने पाणि को एक निर्मल हृदय व कर्मठ पत्रकार बताते हुए कहा कि पाणि का झारसुगुड़ा से विशेष लगाव था वह समय मिलते ही यहां आते थे और पत्रकारों के साथ समय बिताते थे। वे अंग्रेजी दैनिक द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के लिए कार्यरत थे। उनकी कई स्टोरी ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। वह अपनी कलम से लोगों की समस्या को प्रमुखता देते थे। उनका निधन पत्रकार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। हम सभी उनके मृत आत्मा की सदगति व शांति की प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें