नालापाड़ा में मूं हीरो, मूं ओडिशा कार्यक्रम संपन्न
लमटीबहाल के नालापाड़ा में शुक्रवार को क्षेत्रीय बीजू युवा वाहिनी द्वारा मूं हीरो मूं ओडिशा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 09:05 PM (IST)
संसू, ब्ररजाजनगर : लमटीबहाल के नालापाड़ा में शुक्रवार को क्षेत्रीय बीजू युवा वाहिनी द्वारा मूं हीरो, मूं ओडिशा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी के अध्यक्ष कूनी रोहिदास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगरपाल नंदकिशोर अग्रवाल समेत सम्मानित अतिथि पार्षद विजय सिंह, समाजसेवी श्याम रावलानी, जी. प्रसाद, सियाराम सिंह, उपन चरण साहू, आशीष राणा शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में लक्ष्मी सेठ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें