यादव समाज की नई कार्यकारिणी गठित
यादव समाज कल्याण समिति ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र की ओर से जूनाडिहि में सभा का आयोजन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : यादव समाज कल्याण समिति, ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र की ओर से जूनाडिहि में सभा का आयोजन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। झारसुगुड़ा जिला यादव समाज के अध्यक्ष पवित्र षंड, महासचिव हेमराज षंड, बुद्धिजीवी झाड़ू भैंसाल तथा ईश्वर कौड़ी प्रमुख ने बैठक में शामिल होकर समाज के उत्थान एवं विकास पर चर्चा की। इसके उपरांत ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र की पुरानी कमेटी को भंग करके नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। इसमें विभीषण राउत को अध्यक्ष, हाडू कौड़ी तथा हरिहर बगर, भक्ति बांछड़ तथा कुलमनी भैंसा को उपाध्यक्ष, मित्रभानु कर्ता को महासचिव, अशोक घोसी को सह सचिव, बबलू छछान को कोषाध्यक्ष, मुकुंद खंडा को सह कोषाध्यक्ष तथा मीनकेतन खरसेल, कुलमनी बगर, बलराम राउत, मनु नाग तथा काíतक भैंसा को सलाहकार नियुक्त किया गया।