Move to Jagran APP

ब्रजराजनगर में मनोज तिवारी ने किया रोड शो

भाजपा के स्टार प्रचारक भोजपुरी गायक व दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा स

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:37 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:34 AM (IST)
ब्रजराजनगर में मनोज तिवारी ने किया रोड शो
ब्रजराजनगर में मनोज तिवारी ने किया रोड शो

संसू, ब्रजराजनगर : भाजपा के स्टार प्रचारक, भोजपुरी गायक व दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद मनोज तिवारी के रविवार को ब्रजराजनगर आगमन पर ब्रजराजनगर मोदीमय हो गया। मनोज रविवार को यहां भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान एक विशाल रोड शो का आयोजन किया गया। जिसका लोगों मोदी -मोदी एवं भारत माता की जय के साथ नारों के साथ स्वागत किया। अपने तय समयानुसार मनोज तिवारी गांधी चौक पहुंचे। जहां पर उनके साथ भाजपा-बरगढ़ लोकसभा उम्मीदवार तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी और ब्रजराजनगर विधानसभा उम्मीदवार राधा रानी पंडा भी थे। मनोज तिवारी का काफिला गांधी चौक से निकलकर मंडलिया के पाठजोशी चौक, काली नगर, बुढ़ीजाम, लमटीबहाल पेट्रोल पंप पहुंचा। मनोज तिवारी ने लोगों से अपने चिरपरिचित अंदाज में भोजपुरी भाषा में लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ब्रजराजनगर क्षेत्र में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। जो मनोज तिवारी को देखने और सुनने उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.