मासेसं ने किया 40 वें लावारिस शव का अंतिम संस्कार
सामाजिक संस्था मानव सेवा संघ ने 40 वें शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 09:31 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 09:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : संस्था मानव सेवा संघ की ओर से मुक्तिपथ कार्यक्रम के तहत लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में संघ सदस्यों ने स्थानीय भुरोमाल मुक्तिधाम में गुरुवार को 40 वें शव का अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुभाष सहारे, रमेश गांधी, मानस सिन्हा, सोफिया खान, कामरेड रत्नाकर प्रधान, सरोज सिंह, एग्जीक्यूटिव मजिस्टेट वंदिता कुमारी, एएसआइ जगदीश जेना, हवलदार लोटन सिंह प्रमुख उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें