झारसुगुड़ा जिला मास्टर क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
झारसुगुड़ा जिला क्रीड़ा संघ के तत्वाधान में स्थानीय मैदान में ओडिशा मास्टर क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला क्रीड़ा संघ के तत्वाधान में स्थानीय मैदान में ओडिशा मास्टर क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ओडिशा के मास्टर क्रीड़ावीद सुजीत महांती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिला क्रीड़ा संघ के साधारण सचिव तापस राय चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष विजय बेहरा, उपाध्यक्ष जीवन महांती व अशोक मिश्रा, सह सचिव प्रज्ज्वल पटेल, कोषाध्यक्ष गणेश नायक, सोनू रोनाल्ड विजय बक्सी, कम्पाउंड बेहेरा, मेहताब खान, प्रशांत जेना व सन्तोष महापात्र उपस्थित हो कर विजेताओं को मानपत्र व पुरस्कार प्रदान किया। उक्त प्रतियोगिता का संचालन शंकर पटेल, जगन्नाथ राव, मानस आचार्य, नागेश्वर राव, प्यारे लाल श्रीवास्तव, नरेश नायक, प्रभासनी नायक, रश्मि चौधरी व संयुक्त पटेल ने किया था।