बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई 'खिदमत'
केरल में आयी बाढ़ से राज्य पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। केरल के
संसू, झारसुगुड़ा : केरल में आयी बाढ़ से राज्य पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। केरल के लोग कई दिनों से पानी में फंसे है। लोगों को कैंपों में रहना पड़ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए पूरे देश सहित विदेशों से भी मदद की जा रही है। इसी कड़ी में झारसुगुड़ा में भी स्वयंसेवी संगठन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मंगलबाजार स्थित खिदमत कमेटी के सदस्यों ने पूरे शहर में घूमकर दुकान-बाजार सहित घरों में जाकर केरल के बाढ़ प्रभावितों के लिए खाद्य सामग्री सहित नकद रुपये संग्रह किए। इसमें शहरवासियों ने भी स्वेच्छा से यथासंभव सहयोग किया। इस अभियान में कमेटी के अध्यक्ष राजू कुरैशी, शेख फिरोज, शेख कलिम, सलमान खान, सलिम खान, मो. नसीर, मंजूर आलम, कमरान खान आदि शामिल रहे।