जगन्नाथ मंदिर का चार दिवसीय वार्षिक उत्सव शुरू
जगन्नाथ मंदिर का चार दिवसीय वार्षिक उत्सव भजन संध्या के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ।
संसू, ब्रजराजनगर: जगन्नाथ मंदिर का चार दिवसीय वार्षिक उत्सव भजन संध्या के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ। शनिवार को कलश यात्रा निकली जिसमें विभिन्न गांव की आठ कीर्तन मंडलियां शामिल हुई। इनमें तीन महिला कीर्तन मंडलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ईब नदी से कलश में जल लेकर श्रद्धालु शहर भ्रमण कर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर विधि-विधान से यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना की गई। प्रफुल्ल कुमार पंडा तथा उर्मिला पंडा की यजमानी में हुए इस अनुष्ठान में यज्ञ का अंकुररोपण के बाद पंडित विश्वनाथ सत्पथी ने प्रवचन भी किया। रविवार को विश्वशांति महायज्ञ तथा प्रवचन एवं सोमवार को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। आयोजन में मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष हरिहर परिडा, सचिव युधिष्ठिर नायक, व्यासदेव पंडा, कुलमणि दास, भक्त चरण त्रिपाठी तथा जगदीश पुरोहित सहयोग कर रहे है।