जिला खेल संघ की कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
जिला खेल संघ की ओर से ओएसएपी(सेकेन्ड बटालियन) के मैदान मे जिला महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ ा: जिला खेल संघ की ओर से ओएसएपी (सेकंड बटालियन) के मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बटालियन के अतिरिक्त कमांडेंट मान्धाता साई ने किया। इस प्रतियोगिता में अंचल के 350 से अधिक महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने टीम के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला के सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों का चयन कर टीम बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी पहली दिसंबर से होनेवाली अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता में उक्त टीम झारसुगुडा़ का प्रतिनिधित्व करने की जानकारी जिला खेल संघ की ओर से दी गई है। प्रतियोगिता का संचालन पवित्र प्रधान, सुशांत पटेल, शिव प्रधान, रवि पुजारी, सचि प्रधान, प्रकाश प्रधान, युगल पटेल, अक्षय नायक, निर्मल साहु, पीसी दास, हेमंत पटेल, सरोज नायक व राम छत्री ने किया। अन्य में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय बेहरा, उपाध्यक्ष जीवन महांती, सह सचिव प्रज्जवल पटेल, कोषाध्यक्ष गणेश पटेल, कबड्डी सचिव मनोज दास, फुटबॉल सचिव सुशांत महांती, जिला खेल अधिकारी सुशील मिश्रा व ओडिशा कबड्डी टीम के पूर्व खिलाड़ी सुधीर कुमार पाणि शामिल थे।