वीर बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
वीर बिरसा मुंडा की जंयती सरसमाल स्कूल के मैदान मे सोल्लास मनायी गई।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : वीर बिरसा मुंडा की जयंती सरसमाल स्कूल मैदान मे सोल्लास मनायी गई। वीर बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने धरती आबा के जीवन से प्रेरणा लेकर काम करने का आह्वान किया। सम्मानित अतिथियों में हर्षवर्द्धन सिघानिया, संजय धानुका, इं.अरविद बारिक, आदिवासी नेता रत्नाकर प्रधान ने भी बिरसा मुंडा के कर्मठ जीवन व त्याग का उल्लेख किया। मायाधर बार्ला ने अतिथि परिचय प्रदान किया। सभा में अभिमन्यु पटेल, भिकारी मुंडा, नंदलाल, मुंडा, अनोज दास, प्रभाकर ओराम, मिश्रा मुंडा प्रमुख समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे। इसी तरह बढईमुंडा मे भोलानाथ मुंडा के नेतृत्व मे वीर बिरसा मुंडा को नमन किया गया। यहां वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी अधिसूचित अंचलों में संविधान के पांचवें अनुच्छेद को पूरी तरह से कार्यकारी करने समेत आदिवासियों को उनका संविधान सम्मत अधिकार प्रदान करना वक्त की मांग है। अन्य में कवि कुमार हसन, विलियम किरो, बुंदे धुर्वा, माधुरी लुगुन ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र साहू एवं अंत में प्रभाकर ओराम ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।