न्याय के लिए सीमंतनी का आमरण अनशन
लैयकरा ब्लॉक अंतर्गत मउडिमा गांव की सीमंतनी प्रधान जिलाधीश कार्यालय के समक्ष सोमवार से आमरण अनशन पर बैठ गई हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : लैयकरा ब्लॉक अंतर्गत मउडिमा गांव की सीमंतनी प्रधान जिलाधीश कार्यालय के समक्ष सोमवार से आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। उनका आरोप है कि 6 अक्टूबर 2017 को उनके विकलांग पति की मृत्यु के बाद इंश्योरेंस से मिले 12 लाख रुपये में से उनकी सास 5 लाख, ननद 3 लाख और ससुर की कामक्रिया में शेष पैसा खर्च होने एवं उनके बच्चों को छीनने के बाद घर से बेदखल कर डराया धमकाया जा रहा है। इस संबंध में लैसकरा पुलिस, एसपी और जिलाधीश सहित 5टी सचिव व राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तक को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने उनकी फरियाद नहीं सुनीं। इसलिए मजबूरन आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता वह अपना अनशन जारी रखेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें