Move to Jagran APP

नानक यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटा झारसुगुड़ा

गुरुनानक के 550 वें प्रकाश उत्सव पर 22 सितंबर से निकलने वाली ऐतिहासिक यात्रा 23 सितंबर को सुबह 10 बजे झारसुगुडा पहंचेगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 09:59 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 09:59 PM (IST)
नानक यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटा झारसुगुड़ा
नानक यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटा झारसुगुड़ा

संवादसूत्र, झारसुगुड़ा : गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश उत्सव पर संबलपुर से 22 सितंबर को निकलने वाली ऐतिहासिक नानक यात्रा के स्वागत की तैयारी शहर में जोरशोर से चल रही है। नानक यात्रा 23 सितंबर को सुबह 10 बजे शहर पहुंचेगी। यहां नगर भ्रमण के बाद गुरु नानक यात्रा ब्रजराजनगर के लिए रवाना होगी।

loksabha election banner

स्थानीय गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सरदार सतपाल सिंह के अनुसार, गुरुनानक यात्रा 23 सितंबर को शहर पहुंचेगी। यहां यात्रा का भव्य स्वागत एवं शहर भ्रमण का कार्यक्रम है। इसके बाद यात्रा ब्रजराजनगर के लिए रवाना होगी जहां रात्रि विश्राम के बाद 24 सितंबर को बेलपहाड़ होते हुए पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेगी। रायगढ़ से कोरबा, पाली, बिलासपुर, बेमतरा, राजनंदगांव, भिलाई, रायपुर, महासंमुद, खरियार रोड, पिथोरा, बसना, बरगढ़ होते हुए बुर्ला में 2 अक्टूबर में यात्रा का समापन होगा। ऐतिहासिक गुरु नानक यात्रा में 10 सुसज्जित रथों के जरिये गुरुनानक जी की वाणी, संदेश, मानवीय मूल्यबोध व दर्शन लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य है। संवाददाता सम्मेलन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह छाबरा, सचिव स्वर्ण सिंह, कोषाध्यक्ष हरप्रीत चावला, सतपाल सिंह, रमेश गांधी, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह छाबड़ा (जूनियर) व मुकेश गांधी प्रमुख शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.