गोविंदपुर की सरपंच मीनाक्षी मांझी ने बांटे मास्क
भारत समेत सारे विश्व में कोरोना वाइरस के चलते लोग घरों में सिमट कर रह गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 12:26 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, बामड़ा : भारत समेत सारे विश्व में कोरोना वाइरस के चलते लोग घरों में सिमट कर रह गए हैं। सरकार ने घर से निकलने पर मास्क पहनने को जरुरी बताया है। इसका उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। दवा दुकानों में मास्क की उपलब्धता न होने और आíथक तंगी के चलते लोग मास्क नहीं पहन पा रहे है। कुछ स्वयंसेवी संगठनों की ओर से लोगों को मास्क और सैनिटाइजर दिया जा रहा है। ऐसे समय में बमड़ा प्रखंड के गोविदपुर पंचायत की सरपंच मीनाक्षी मांझी ने संबलपुरी कपड़े से दो परतों वाला मास्क खुद सिलाई कर जरूरतमंदों के बीच बांटा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें