डॉ.तिरु को दी भावभीनी विदाई
बंधबहाल स्थित डिस्पेंसरी की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एआइजे तिरु को सेवानिवृत्त के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 09:41 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : बंधबहाल स्थित डिस्पेंसरी की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एआइजे तिरु को सेवानिवृत के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। स्थानीय कल्याण मंडप में समलेश्वरी मां घर चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष पद्मिनी ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. तिरु के सेवा कार्यो की सराहना करने समेत सुखमय भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बंधबहाल के नायब सरपंच अन्नपूर्णा साहू, रेणु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अंचल के लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें