ब्लू वेल्स स्कूल में प्रदर्शनी आयोजित
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा के बेहेरामाल स्थित ब्लू वेल्स अंग्रेजी मध्यम स्कूल में शनिवार को कला व
By Edited By: Published: Sun, 18 Dec 2016 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2016 06:29 PM (IST)
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा के बेहेरामाल स्थित ब्लू वेल्स अंग्रेजी मध्यम स्कूल में शनिवार को कला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उपजिलाधीश आलोमणि सेठी ने इसका उद्घाटन किया।
छात्र छात्राओं द्वारा इस प्रदर्शनी में कुल 117 प्रकल्प प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत योजना सहित कम खर्च में बिजली के जटिल कार्य करना, पर्यावरण सुरक्षा, जल चक्र तथा पशु पक्षियों के वास स्थल आदि से जुड़े प्रकल्पों को काफी सराहा गया। बी रमण, डॉ. शिव कश्यप, डॉ. सुस्मिता राउत, संयुक्त रानी दानी तथा किशोर महंती ने निर्णायकों का दायित्व निभाया। विद्यालय के जे विनोद तथा संचाली मुखर्जी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें