Move to Jagran APP

बीजद नेता अनूप साय डबल मर्डर केस में गिरफ्तार

झारसुगुड़ा जिला के ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे तथा बीजू जनता दल के नेता अनूप साय को बुधवार की रात छत्तीसगढ़ पुलिस की क्राइमब्रांच टीम ने एक दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार कर अपने साथ रायगढ़ ले गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 06:19 AM (IST)
बीजद नेता अनूप साय डबल मर्डर केस में गिरफ्तार
बीजद नेता अनूप साय डबल मर्डर केस में गिरफ्तार

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा /ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिला के ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे तथा बीजू जनता दल के नेता अनूप साय को बुधवार की रात छत्तीसगढ़ पुलिस की क्राइमब्रांच टीम ने एक दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार कर अपने साथ रायगढ़ ले गई है। साय की गिरफ्तारी के बाद से जिले में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं घटना के बाद बीजद प्रमुख सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अनूप साय को राज्य वेयर हाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष पद से हटाने के साथ दल से निकाल दिया है।

loksabha election banner

एसपी अश्विनी महांती ने पूर्व विधायक साय की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि बुधवार की रात रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के एसपी ने इस संबंध में बात की थी और साय को गिरफ्तार करने के लिए कहा था। इसके बाद गांधी चौक पुलिस चौकी अधिकारी की मदद से पूर्व विधायक को ब्रजराजनगर के साई मंदिर के समीप से रात करीब नौ बजे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस पूर्व विधायक को लेकर रायगढ़ निकल गई।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 अप्रैल में ब्रजराजनगर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की कल्पना दास (32) व उसकी बेटी प्रतिभा दास (14) की हत्या कर उनके शव को छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा में फेंक दिया गया था। रायगढ़ जिले की चक्रधरनगर थाना पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर घटना की जांच शुरू की थी और इसी मामले में बुधवार की रात पूर्व विधायक अनूप साय को छत्तीसगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि झारसुगुड़ा जिला के ब्रजराजनगर थाना अंतर्गत राजपुर गांव के निवासी अनूप साय कांग्रेस की टिकट पर लगातार तीन बार ब्रजराजनगर के विधायक रह चुके हैं। बाद में वर्ष 2014 में वह बीजू जनता दल में शामिल हो गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री सह बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक ने उन्हे राज्य लिफ्ट इरिगेशन निगम का अध्यक्ष बनाया था। वर्तमान में वह राज्य वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.