महाराज कंस वध के साथ धनुयात्रा का समापन
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : कोयलानगरी बंधबहाल में विगत 15 जनवरी से शुरू आंचलिक धनुयात्रा का सो
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : कोयलानगरी बंधबहाल में विगत 15 जनवरी से शुरू आंचलिक धनुयात्रा का सोमवार शाम को महाराज कंस के वध के साथ ही समापन हो गया। इन 7 दिनों में क्षेत्रवासियों ने नगर की साज सज्जा, मीनाबाजार, हाथी, घोड़ा, ऊंट, रथ इत्यादि का भरपूर लुत्फ उठाया। अंतिम दिन महाराज कंस के बुलावे पर मथुरा पहुंचे भगवान कृष्ण एवं बलराम ने रथारूढ़ होकर नगर भ्रमण किया एवं नगरवासियों ने भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान कृष्ण ने कुब्जा के उद्धार के अलावा पहलवानों के साथ मल्लयुद्ध का प्रसंग भी आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में भगवान कृष्ण के हाथों कंस महाराज के वध के साथ ही धनुयात्रा का समापन हुआ। धनुयात्रा के अंतिम दिन सांसद डॉ प्रभाष ¨सह ने कंस दरबार में राज्य अतिथि के रूप में सभी कलाकारों को सम्मानित किया। रघुनंदन पंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का संचालन उमाकांत पंडा ने किया। अंत में महेंद्र कंटा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। धनुयात्रा में अनुज ¨सह श्री कृष्ण, अस्मित ¨सह बलराम, झरना साहू राधा, ऋषिकेश भोई कंस, कृष्ण बाग वासुदेव, काजल महापात्र देवकी, सुदाम बीसी महामंत्री, घनश्याम दास सेनापति, क्षेत्रवासी स्वाई ने उग्रसेन की भूमिका में अभिनय किया। बनहरपाली थाना प्रभारी पुरुषोत्तम भोई तथा एमसीएल के सुरक्षाकर्मियों की देखरेख में संपन्न धनुयात्रा में कमेटी के अध्यक्ष बिरंची माझी, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कराली, कोषाध्यक्ष रवींद्र होता सहित शौकीलाल प्रधान, महेंद्र कंटा, प्रदीप कराली, ईश्वर कौड़ी, सुभाष प्रधान, प्रेमानंद साहू, शालिग्राम नायक, घनश्याम ¨सह, संजय ¨सह, विजय पति, यादव हाती, भगवान ओराम, तेजराज बोहिदार ने सहयोग किया।