खलिहान में आग लगने से लाखों का धान राख
बडमाल थाना अंतर्गत सिगाबगा गांव मे खलिहान में आग लग जाने से लाखों का धान राख हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 06:15 AM (IST)
संवाद सूत्र, झारसुगुडा़ : बड़माल थाना अंतर्गत सिगाबगा गांव में किसान द्वारा काट कर खलिहान में रखा गया धान आग लगने से जलकर राख हो गया है। हरेकृष्ण पुर निवासी पीड़ित किसान तेजराम साहू ने बड़माल थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसने सिगाबगा स्थित अपने खेत के करीब दो एकड़ हिस्से में धान की खेती की थी। धान पकने के बाद उसे काट कर एक जगह जमा कर रखा था जिसमें अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दमकल के सहयोग से आग को काबू किया लेकिन तब तक पूरा धान जल गया था। इससे उसे एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। किसान की शिकायत के आधार पर बड़माल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें