डीएवी की बच्चों ने पेड़-पौधों को बाधा धागा
संसू ब्रजराजनगर झारसुगुड़ा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व संस्कृत दिवस पर वेविनार का अ
संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व संस्कृत दिवस पर वेविनार का आयोजन किया गया। पुरी केंद्रीय विश्वविद्यालय के रमाकांत मिश्र ने मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए आज के संदर्भ में देवभाषा संस्कृत की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संस्कृत भारती के वरिष्ठ प्राध्यापक बिपिन बिहारी सत्पथी तथा सरोज कुमार मुंडा ने बतौर सम्मानित अतिथि संस्कृत भाषा के पुनरुद्धार, सरल व्यवहार तथा विद्यार्थियों के लिए अधिक अंक हासिल करने का माध्यम बताया। संस्कृत के पंडित नृसिंह चरण पंडा ने बतौर मुख्यवक्ता संस्कृत दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार पांडा ने डीएवी विद्यालयों में संस्कृत विषय की आवश्यकता एवं क्रियान्वयन पर विचार रखे। संस्कृत शिक्षक अक्षय कुमार पाणि तथा शिक्षिका सुनीता मंजरी पंडा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सुभाष चंद मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसी तरह विद्यालय के एनसीसी एवं स्काउट गाइड के छात्र- छत्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा तथा प्रदूषण बचाने के उद्देश्य से पेड़, पौधों तथा लताओं को राखी बांधकर दूसरों को इस बाबत जागरूक किया।