एडू हब नेक्सजेन का डांडिया उत्सव दो से
झारसुगुडा में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके एडू हब नेक्सजेन द्वारा इस साल नवरात्र में दो दिवसीय डांडिया उत्सव गूंज का आयोजन किया जा रहा है।
संसू, झारसुगुडा : शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके एडू हब नेक्सजेन इस साल नवरात्र के अवसर पर दो दिवसीय डांडिया उत्सव गूंज-2019 का आयोजित करने जा रहा है। दो अक्टूबर से सरबाहहाल रोड स्थित अर्पणा बगीचा आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय इस डांडिया उत्सव में बिग बॉस की विनर तथा मशहूर सीरियल भाभी जी घर पर हैं कि भाभी जी यानी शिल्पा सिंदे मुख्य आकर्षण होंगी।
एडू हब नेक्सजेन के एमडी अजय पोद्दार ने बताया की उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को अच्छी व आधुनिक शिक्षा प्रदान करने समेत अपनी संस्कृति, परंपरा एवं पर्व त्योहार से जोड़ना है। इसी के तहत बीते तीन साल से इस तरह के आयोजन करते आ रहे है। इस बार डांडिया उत्सव- 2019 को और आकर्षक बनाने के लिए कई नए कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। इसमे बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस, प्रदर्शनी, रैंप वाक सहित बड़ों के लिए डीजे, गरबा आदि का आयोजन होगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों तथा बच्चों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। नन्हे बच्चों का प्रवेश निश्शुल्क होगा। इस उत्सव में मुख्य आकर्षण बिग बॉस की विनर तथा टीवी के मशहूर सीरियल भाभी जी घर पर हैं कि अभिनेत्री अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे होंगी। इसके अलावा डांडिया उत्सव में अन्य कई कार्यक्रम रखे गए हैं। गरबा के लिए गुजरात से विशेष रूप से ड्रेस, बैंड पार्टी एवं डाडिया के लिए लकड़ी मंगवायी गई हैं। दो अक्टूबर की शाम 5 बजे शुरू होकर डाडिया उत्सव गूंज रात 10 बजे तक चलेगा। विजयी प्रतियोगियों को शिल्पा शिंदे द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पोद्दार ने बताया कि चंद्रयान -2 से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में जो भी राशि बचेगी उसे इसरो को डोनेट किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में ऐडूहब नेक्सजेन अकादमी की शिक्षिका इतिका शर्मा, शिक्षक पल्लव दास, संगीत शिक्षक योगेश तथा प्रशिक्षक सुशांत गुप्ता मौजूद थे।