झारसुगुड़ा से दो ट्रक राहत सामग्री पहुंची पुरी
चक्रवात फणि से प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारसुगुड़ा से दो ट्रक खाद्य सामग्री पुरी के पंचायत अंचल पहुंचने पर प्रभावितों के बीच इसका वितरण किया गया।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : चक्रवात फणि से प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारसुगुड़ा से दो ट्रक खाद्य सामग्री पुरी के पंचायत अंचल पहुंचने पर प्रभावित लोगों के बीच इसका वितरण किया गया।
पुरी के ग्रामीण व पंचायत अंचल मे पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष किशोर महंती, पुरी के निवर्तमान विधायक महेश्वरी महंती की देखरेख में प्रभावितों को खाद्य सामग्री प्रदान की गई। यह खाद्य सामग्री चैंबर ऑफ कामर्स, झारसुगुड़ा, मारवाड़ी समाज, महिला समिति, संगिनी, सीए एसोसिएशन, हनुमान मंदिर सेवा समिति, सिधी समाज, ब्राह्माण समाज, राइस मिल एसोसिएशन, खिदमत कमेटी, निजी बस मालिक संघ, जनसेवा एकता मंच, वेदांत लॉजेस्टिक, ड्रगिस्ट एंड कैमिस्ट एसोसिएशन व यंग स्टार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संग्रह कर पुरी भेजी गई। राहत सामग्री में चूड़ा, गुड़, माचिस, मोमबती व दस हजार पानी पाउच आदि जरूरी सामान था। किशोर महंती की देखरेख में हिमांशु बडपंडा, ई.अरविंद बारिक, ट्रस्ट के सचिव शंकर सेठी, राजा दास, अभिजीत बारिक व राज दास आदि राहत सामग्री का वितरण किया।