ई-रिक्शा से कचरा उठाने पर टैक्स का कांग्रेस ने किया विरोध
झारसुगुड़ा नगरपालिका द्वारा ई-रिक्शा के जरिए घर-घर से कचरा उठाव पर टैक्स लिए जाने का विरोध जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ईओ से मुलाकात कर उन्हें इससे संबंधित एक मांग पत्र सौंपते हुए इस रद्द करने की मांग की।
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा नगरपालिका द्वारा ई-रिक्शा के जरिए घर-घर से कचरा उठाव पर टैक्स लिए जाने का विरोध जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ईओ से मुलाकात कर उन्हें इससे संबंधित एक मांग पत्र सौंपते हुए इस रद्द करने की मांग की। उनका कहना था कि नगरपालिका ई- रिक्शा से कचरा संग्रह के नाम पर कच्चे घर से 22 रुपये व पक्के घर से 45 रुपये मासिक टैक्स वसूल रही है। जबकि साफ-सफाई, पीने के पानी व आलोकीकरण जैसे कार्य पालिका की मौलिक सेवा होती है। कांग्रेस अध्यक्ष संजय महापात्र के नेतृत्व में नपा ईओ योगेंद्र माझी से मिलने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भरत अवस्थी, उपाध्यक्ष सियाराम दास, नवनीत कौर, शाहरुख खान, फकीर नायक, त्रिलोचन दंडसेना व प्रकाश सिंहदेव शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन अगर समय रहते इस दिशा में सार्थक पहल नहीं करता है तो वे आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।
फसल बीमा राशि प्रदान करने की मांग
संसू, झारसुगुड़ा : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व झारसुगुड़ा विधायक नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा जिले के किसानों की फसल बीमा राशि को शीघ्र प्रदान करने को लेकर राज्य के कृषि मंत्री अरुण साहु व मंत्री राजा स्वाई से मुलाकात की। साथ ही इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। झारसुगुड़ा जिले के कोलाबीरा, लैयकरा, किरमिरा व लखनपुर ब्लाक अंचल के किसान विगत वर्ष में काफी क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने फसल बीमा का प्रीमियम भी जमा किया था। लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजा नहीं मिलने से उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।