गाजे-बाजे के साथ माता रानी को दी विदाई
नगर स्थित दो नंबर ठाकुरपाड़ा में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा विसर्जन यात्रा रविवार को निकाली गई।
संसू, ब्रजराजनगर : नगर स्थित दो नंबर ठाकुरपाड़ा में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की विसर्जन यात्रा रविवार शाम को गाजे-बाजे के साथ निकाली। इसमें बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। नगरपाल नंदकिशोर अग्रवाल एवं पार्षद चितरंजन साहू की देखरेख में आयोजित इस पूजा में हरदिन भीड़ उमड़ी। इसी तरह रेलवे स्टेशन के नजदीक बंगाली समिति के पंडाल की प्रतिमाओं का भी रविवार को विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने ¨सदूर खेल खेलने के बाद मां को विदाई दी। ठाकुरपाड़ा की शोभायात्रा चांदनी चौक मेन रोड होते हुए गई जबकि श्रीकृष्ण कांप्लेक्स के पास बंगाली समिति की शोभायात्रा का आमना-सामना हुआ। कुछ समय के लिए दोनों समिति में उत्तेजना देखी गई लेकिन जल्द ही मामला शांत हो गया। दोनों समितियों द्वारा ओपीएम पंप हाउस के नजदीक बने विशेष तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।