शतरंज में दर्जनों ने आजमाए हाथ
नगर के बूढ़ीजाम स्थित ओरिएंट कोलियरी नोडल उच्च विद्यालय परिसर में क्रीड़
By Edited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 05:15 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 12:33 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : नगर के बूढ़ीजाम स्थित ओरिएंट कोलियरी नोडल उच्च विद्यालय परिसर में क्रीड़ा विकास समिति की ओर से शतंरज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि लुई¨सगा महाविद्यालय के प्राचार्य गो¨वद साहू ने किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं समेत कुल 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष शशि भूषण पात्र ने बताया कि शतरंज देश का प्राचीनतम खेल है एवं इसके प्रति लोगों में जागरूकता एवं आकर्षण उत्पन्न करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर समिति के प्रसन्न कुमार नायक, रवि छाबरा, संतोष कुमार जगदेव तथा खगेश्वर पटेल प्रमुख मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें