देवी दर्शन के आगे फीकी पड़ी बारिश
कोलाबीरा की प्रसिद्ध बोयल यात्रा व समलाई मंदिर की दशमी पूजा पूरे धूमधाम से संपन्न हुई।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : कोलाबीरा की प्रसिद्ध बोयल यात्रा व समलाई मंदिर की दशमी पूजा हर्षोल्लास के संपन्न हो गई। भारी बारिश के बावजूद देवी तथा बरवा के दर्शन के लिए सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ी। बोयल यात्रा में समरेंद्र राय, संतोष दलई, पंचानन राय, दया भंज, रंजीत दलई व प्रेमसेन राय के सहयोग से अश्विनी राय ने बरवा का दायित्व निभाया। वही मां रणजीता देवी के मैदान तक रणजीता दल के युवकों की टोली अस्त्र-शस्त्र लेकर शोभायात्रा मे जमींदार अमरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे पहुंची और यहां पुजारी सुशांत राय की देखरेख में पूजा-अर्चना की। इसके बाद युवकों ने तलवार बाजी का प्रदर्शन किया। वहीं समलाई मंदिर में जमींदार अमरेंद्र प्रताप सिंह की यजमानी में विजय दशमी की पूजा गई। इसमें कमेटी के अध्यक्ष बिनोद बिहारी होता, उपाध्यक्ष वीरो महापात्र व भीष्म होता, कोषाध्यक्ष विनय महापात्र का सहयोग रहा।