Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा झारसुगुडा पंचायत कार्यालय

संसू झारसुगुड़ा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने सोमवार को झारसुगुड़ा पंचायत कार्याल

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 07:30 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा झारसुगुडा पंचायत कार्यालय
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा झारसुगुडा पंचायत कार्यालय

संसू, झारसुगुड़ा : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने सोमवार को झारसुगुड़ा पंचायत कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में बने घर पर बीजू पक्का घर का लोगो (स्टिकर) लगाया जा रहा है। जो सरासर गलत है ओर प्रधानमंत्री आवास योजना में बने घरों पर बीजू जनता दल कि ओर से बीजू पक्का का स्टिकर लगा कर उसे राज्य सरकार की ओर बना बताया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पूरा पैसा केंद्र का है और राज्य सरकार इसे अपना बताकर गुमराह कर रही। इसका विरोध करते हुए हम सभी भाजपा कार्यकर्ता ने पंचायत समिति कार्यालय का घेराव किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा के गोपाल पटेल,दिव्य पटेल,सन्दिप मिश्रा, सीताराम अग्रवाल,निलाम्बर दंडसेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

बामडा भाजपा का ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन

संसू, बामड़ा : बामडा ब्लॉक कार्यालय के सामने सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बामडा ब्लॉक जोन एक और दो भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन पर बैठा और ओडिशा के मुख्यमंत्री नबीन पटनायक को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना को अपनी बीजू पक्का घर बताकर लाभुकों को भ्रमित करने पर जम कर कोसा।जोन एक के अध्यख पपुन सिंह और जोन 2 के अध्यख्य सुनील दास की अगवाई में हुए धरना प्रदर्शन पर सम्बलपुर जिला कमेटी सदस्य नीरज अग्रवाल ,भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष रोहित चौधरी,मुनकु बाघ,चक्रधर साहू,दुर्गा साहू,दाशरथि धुरूआ,मुरारी अग्रवाल,बिष्णु समेत बड़ी संख्या में भाजपाई धरने पर बैठे थे।प्रदर्शन कारियों ने बीजू पक्का घर के नाम पर जारी हुए आदेश नामा की प्रति को बिरोध दर्ज करते हुए फाड़ा था।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 तक सभी को घर मुहैया कराने को प्रधानमंत्री आवास योजना चालू की गई थी।लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री नबीन पटनायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को अपनी बीजू पक्का घर की ब्रांडिग करने पर पूरे राज्य में भाजपा द्वारा बिरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।नबीन सरकार द्वारा केंद्र की 108 एम्बुलेंस सेवा को भी अपनी सरकार की ब्रांडिग करने पर भाजपा ने बिरोध दर्शाया था।(


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.