ब्रजराजनगर में महिला सुरक्षा यात्रा का भव्य स्वागत
संसू, ब्रजराजनगर : विगत 17 मई से विधायक राधारानी पंडा के नेतृत्व में शुरू भाजपा की महिला सुरक्षा यात
संसू, ब्रजराजनगर : विगत 17 मई से विधायक राधारानी पंडा के नेतृत्व में शुरू भाजपा की महिला सुरक्षा यात्रा मंगलवार को ब्रजराजनगर पहुंची। यहां गांधी चौक में बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यह यात्रा थाना रोड, चांदनी चौक, मेन रोड, स्टेशन चौक होते हुए नगरपालिका के कल्याण मंडप पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा में वक्ताओं ने राज्य में चौपट कानून व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं के लिए राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि प्रदेश सरकार सूबे की महिलाओं एवं नाबालिक बच्चियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही। वक्ताओं के गृह विभाग का दायित्व संभाल रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। कहा कि राज्य में इन दिनों अपराधियों का हौसला बुलंद है। ऐसे में मुख्यमंत्री को राज्य में सत्ता चलाने का कोई अधिकार नहंी है। सभा को विधायक राधारानी पंडा के अलावा सविता नंद, पूर्णिमा केरकेटा, मंजूबाला गुरु, ब्यूटी श्रीवासत्व, भारती बारिक, मिकि नायक, आरतीलता बराड, मधुमिता चक्रवर्ती, टुकुना धल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अनिल नायक, मंगल साहू, रघुनंदन पंडा, संजय ¨सह, सामल नायक आदि नेता उपस्थित थे।