Move to Jagran APP

सतपाल महाराज का मनाया जन्मदिन

मानव धर्म सत्संग आश्रम में शनिवार को परम पूज्य सतपाल महाराज का 68वां जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 09:29 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:43 AM (IST)
सतपाल महाराज का मनाया जन्मदिन
सतपाल महाराज का मनाया जन्मदिन

संसू, ब्रजराजनगर : मानव धर्म सत्संग आश्रम में शनिवार को परम पूज्य सतपाल महाराज का 68वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के संचालक महात्मा चिदानंद ने कहा कि गुरु के बिना आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। जीवन में शांति प्राप्त करने के लिए गुरु का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने सतपाल महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर दिन में आश्रम में भजन कीर्तन हुआ जिसमें झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़ तथा राउरकेला सहित छत्तीसगढ़ से भी सतपाल महाराज के अनुयायी शामिल हुए। कार्यक्रम आयोजन में संजय पंडा, रामविलास सिंह, लब रोहिदास, शांति सिंह, बनिता पुजारी, पद्मासिनी हजारी रोहिदास ने सहयोग किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.