ब्रजेश्वरी दुर्गा मंदिर में भागवत पाठ सप्ताह शुरू
रेलवे स्टेशन चौक स्थित ब्रजेश्वरी दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार से भागवत सप्
संसू, ब्रजराजनगर : रेलवे स्टेशन चौक स्थित ब्रजेश्वरी दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार से भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आगामी 6 सितंबर तक चलने वाले इस अनुष्ठान में वृंदावन से आए अशोकजी महाराज की अगुआई में बुधवार शाम को कलशयात्रा निकाली गई। इसमें यजमान लमटीबहाल निवासी ब्रजकिशोर श्रीवास्तव, पत्नी के साथ श्रीमद भागवत ग्रंथ को सिर पर रखकर कलशयात्रा के साथ जगन्नाथ मंदिर से दुर्गा मंदिर पहुंचे। इसके बाद यहां कलश की स्थापना की गई। वहीं गुरुवार को भागवत ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथावाचक अशोक महाराज ने बताया इस कलयुग में आपसी प्रेम एवं भाईचारा बढ़ाने तथा आंतरिक शांति के लिए श्रीमद भागवत पाठ अत्यंत उपयोगी है। गुरुवार शाम को तीन बजे पाठ शुरू किया गया जो सात बजे तक चला। आगामी छह तारीख तक पाठ होगा। मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सुजीत महंती इस आयोजन के मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।