Move to Jagran APP

मनुर्भव आश्रम का 24वां वाषिर्कोत्सव मना

मनुर्भव आश्रम भष्मा का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 06:51 AM (IST)
मनुर्भव आश्रम का 24वां वाषिर्कोत्सव मना
मनुर्भव आश्रम का 24वां वाषिर्कोत्सव मना

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : मनुर्भव आश्रम, भष्मा का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। बाल ब्रह्माचारी सन्यासी स्वामी प्रणवानंद सरस्वती के आश्रम परिसर में ओम ध्वजारोहण के साथ शुरू इस उत्सव में मुख्य वक्ता के रूप मे पंडित वीरेंद्र कुमार पंडा, सन्यासी दीनबंधु राउत, सत्यानंद सरस्वती व जगदानंद सरस्वती आदि सन्यासी, विद्वान, पंडित एवं पुरोहितों ने सनातन धर्म की जानकारी देते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। दो दिनों तक आश्रम परिसर में चले इस उत्सव में वैदिक एवं गीता यज्ञ के साथ शाम को भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। दूसरे दिन आश्रम के ब्रह्माचारियों ने शारीरिक व्यायाम व मानव पिरामिड बनाकर श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। रितायदेव सांडिल्य और उनकी पत्नी की यजमानी हुए यज्ञ में सुंदरगढ़ के एबीडीओ चंदन निखंडिया आदि गणमान्य ने भी शिरकत की। उत्सव आयोजन में आश्रम के संचालक डॉ. केके पटेल, डोलामणि पटेल, मोक्षकांत पटेल, देवेंद्र नायक, रोहित शास्त्री, रवींद्र नायक प्रमुख सक्रिय रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.