धूमधाम से मना डेनियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव
डेनियल पब्लिक स्कूल, चांदनीमाल का12वां वार्षिकोत्सव सहायक निदेशक रंजीता तांती की अध्यक्षता में मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 09:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : डेनियल पब्लिक स्कूल, चांदनीमाल का12वां वार्षिकोत्सव सहायक निदेशक रंजीता तांती की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डेनियल शिक्षक समूह के निदेशक डॉ. विजय कुमार पटनायक, सम्मानित अतिथि राजपुर सरपंच जतिन देव, गौड़माल सरपंच मंजूलता बाग, जिला परिषद सदस्य हर्ष जगत, विक्रम नेटी, सीडब्ल्यूसी सदस्य अहल्या नायक तथा उपनचरण साहू शामिल रहे। प्राचार्य सुनीता तांती ने वार्षिक विवरण पेश किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें