तेलेनपाली में अनंतनारायण पूजा शुरू
तेलेनपाली के साहूपाड़ा में भगवान अनंतनारायण का पूजनोत्सव रविवार से शुरू
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 05:50 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : तेलेनपाली के साहूपाड़ा में भगवान अनंतनारायण का पूजनोत्सव रविवार से शुरू हुआ। इस अनुष्ठान को लेकर निकली कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। अनुष्ठान का शुभारंभ यजमान परदेश साहू एवं संध्या साहू ने पंडित प्रफुल्ल दास के मार्गदर्शन में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर किया। तीसवें साल हो रही इस पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इसके आयोजन में अनंत नारायण पूजा कमेटी के अध्यक्ष गदाधर साहू, उपाध्यक्ष निमाई साहू, सचिव बिरंची साहू तथा कोषाध्यक्ष जितेंद्र साहू सक्रिय हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें