Move to Jagran APP

झारसुगुड़ा से विमानसेवा मे यात्री संख्या उत्साहजनक

वीर सुरेंद्र साय विमानतल झारसुगुड़ा से 31 मार्च से उड़ान योजना मे विमान सेवा आरंभ हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:38 AM (IST)
झारसुगुड़ा से विमानसेवा मे यात्री संख्या उत्साहजनक
झारसुगुड़ा से विमानसेवा मे यात्री संख्या उत्साहजनक

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा: वीर सुरेंद्र साय विमानतल, झारसुगुड़ा से 31 मार्च से उड़ान योजना मे विमानसेवा आरंभ हो गई है और अब देश-दुनिया से लोग विमान से सीधे झारसुगुड़ा आने लगे है। लोग स्पाइस जेट एयरवेज की सुविधा का लाभ उठा रहे है। झारसुगुड़ा से विमान सेवा शुरू होने से पड़ोसी राज्य छतीसगढ़ सहित पश्चिम ओडिशा के विभिन्न जिलों से भी लोग यहां आकर सीधे हैदराबाद, कोलकाता व दिल्ली की यात्रा कर रहे है। विमानसेवा आरंभ होने के बाद से दिन-प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी उत्साहजनक है। विमानतल के डायरेक्टर एसके चौहान के अनुसार, विमानसेवा निर्धारित समय से चल रही है। मंगलवार को दिल्ली से 65 यात्री झारसुगुड़ा आए आए जबकि यहां से 67 यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसी प्रकार कोलकाता से 29 यात्री आए जबकि यहां से 47 यात्री कोलकाता गए। वही हैदराबाद से 20 यात्री झारसुगुड़ा आए और यहां 23 यात्रियों ने हैदराबाद के लिए विमान सेवा ली।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि वर्तमान उडान-3 योजना के तहत स्पाइस जेट की ओर से दिल्ली ,हैदराबाद व कोलकाता के लिए वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट, झारसुगुड़ा से सीधी विमानसेवा शुरू की गई है। जल्द ही भुवनेश्वर, रायपुर व मुंबई के लिए भी अन्य एक एयरलाइंस विमानसेवा शुरू करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.