बदसलूकी पर बिफरे ब्लॉककर्मी, रख दी कलम
लैयकरा ब्लॉक अध्यक्ष रोजलीन पटेल के खिलाफ कर्मचारियों ने मंगलवार को कलमबंद आंदोलन किया।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : लैयकरा ब्लॉक अध्यक्ष रोजलीन पटेल के खिलाफ कर्मचारियों ने मंगलवार को कलम बंद आंदोलन किया। ब्लॉक अध्यक्ष पटेल पर बदसलूकी का आरोप लगाकर इसकी शिकायत जिलाधीश विभूतिभूषण पटनायक से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज ब्लॉक कर्मियों ने मंगलवार को काम नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने इस बाबत प्रभावी पहल नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि लैयकरा ब्लॉक के कर्मचारियों ने अध्यक्ष रोजलीन पटेल के पर बदसलूकी करने आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिलाधीश से करने के बाद इसकी जांच कर कारर्वाई का भरोसा दिया गया था। कर्मचारियों की माने तो ब्लॉक अध्यक्ष ने सोमवार को फिर उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद वे कलम बंद आंदोलन करने समेत ब्लाक कार्यालय के समक्ष धरना देने को विवश हुए।
मैंने किसी से कोई बदसलूकी नहीं की है। यह मुझे बिना वजह बदनाम व परेशान करने की चाल है।
हमने किसी से बदसलूकी नहीं की
रोजलीन पटेल, अध्यक्ष, लैयकरा ब्लॉक।