बाइक से गिरकर दो गंभीर
बेलपहाड़ नगरपालिका के जोराबगा गांव के पास में मंगलवार शाम को अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ नगरपालिका के जोराबगा गांव के पास में मंगलवार शाम को अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ब्रजराजनगर के बूढ़ीजाम निवासी 27 वर्षीय अभिषेक पांडे तथा मंडलिया निवासी 32 वर्षीय बलवीर रजक शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों अपनी बाइक से बंधबहाल से बेलपहाड़ की और लौट रहे थे। जोराबगा चोक के पास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई एवं वे दुर्घटना के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने न्हें अविलंब बेलपहाड़ के टीआरएल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक चिकित्सा के उपरान्त गंभीर स्थिति के चलते अभिषेक का स्थानांतरण बुर्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल कर दिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लॉकडाउन जारी रहने के बावजूद ये दोनों क्यो बाइक से लौट रहे थे। बेलपहाड़ पुलिस ने बाइक को जब्त करने के साथ ही आगे की जांच जारी रखी है।