विमानतल में खुला नया पोस्ट आफिस
झारसुगुड़ा विमानतल में नया पोस्ट आफिस खोला गया है। इसका शुभारंभ संबलपुर के पोस्ट मास्टर ललातेंदू प्रधान सुंदरगढ़ के मनोन कुमार नायक सम्बलपुर के कमलेंदु पंड़ा झारसुगुड़ा के मधु र्मिधा व झारसुगुड़ा वीर सुरेन्द्र साय विमान तल के निदेशक किशोर कुमार सेनापति ने किया है।
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा विमानतल में नया पोस्ट आफिस खोला गया है। इसका शुभारंभ संबलपुर के पोस्ट मास्टर ललातेंदू प्रधान, सुंदरगढ़ के मनोन कुमार नायक, सम्बलपुर के कमलेंदु पंड़ा, झारसुगुड़ा के मधु र्मिधा व झारसुगुड़ा वीर सुरेन्द्र साय विमान तल के निदेशक किशोर कुमार सेनापति ने किया है। नए पोस्ट आफिस के खुलने से अब विमानतल से भी डाक सेवा आरंभ हो जाएगी और यहां से देश के अन्य स्थानों से डाक सेवा का आवागमन सुगम होगा। इस अवसर पर विमानतल के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण व विमानतल के सुरक्षा अधिकारी सहित भी उपस्थित थे।
सफाई कर्मचारी संघ ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा दस सूत्री मांग पत्र
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी संघ ने दस सूत्री मांग को लेकर कार्यालय के सामने धरने में बैठ गए। बाद में नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी योगेन्द्र मांझी ने आंदोलन कारियों से बात कर उनकी मांगो को पूरा किए जाने का लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर सफाई कर्मचारियों ने अपना आंदोलन खत्म किया। संघ के अध्यक्ष उमेश बेहरा ने बताया कि पालिका में सफाई के लिए नया कंट्रैक्टर आया है। जो सफाई कर्मचारियों को बिना किसी सुविधा दिए काम करने को मजबूर कर रहे है। इसी का विरोध करते हुऐ आज हमने अपनी दस सूत्री मांग वाला मांग पत्र नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा है। जिसमें सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा सामग्री जैसे जुता, ग्लोब्श, झाडू, चश्मा व मास्क आदि उपलब्ध कराया जाए। सफाई कर्मचारियों का बीमा कराया जाए, कर्मचारियों को उनके वेतन का भुगतान एक से पांच तारीख के बीच किया जाए। कर्मचारियों के ईपीएफ व इसी का डिपॉजिट स्लिप हर माह दी जए, कर्मचारियों का एक ड्रेस कोड बना कर उन्हें प्रदान किया जाए एवं सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र प्रदान किए जाने जैसी मांगे शामिल है। नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।