Move to Jagran APP

झारसुगुड़ा में शुक्रवार को मिले 81 संक्रमित

संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार को 81 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नए लोगों

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:07 AM (IST)
झारसुगुड़ा में शुक्रवार को मिले 81 संक्रमित
झारसुगुड़ा में शुक्रवार को मिले 81 संक्रमित

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार को 81 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नए लोगों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4072 हो गई है। हालांकि इनमें 2917 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कुल 982 इलाजरत हैं।

loksabha election banner

झारसुगुड़ा जिले में कोरोना संक्रमण का दर लगातार बढ़ता जा रहा है। खास कर शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में झारसुगुड़ा नगर पालिका में 31, बेलपहाड़ नगर पालिका में दो, ब्रजराजनगर नगर पालिका में 15, झारसुगुड़ा ब्लॉक में तीन, लखनपुर ब्लॉक में छह, लैयकरा ब्लॉक में चार, कोलाबीरा ब्लॉक में 10 व किरमिरा ब्लॉक में सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। वही गुरुवार को भी जिले में 174 संक्रमितों की पहचान की गयी थी।

इधर, शहर के कई अंचल में लगे कंटेनमेंट जोन में रहने वालों की परेशानियां बढ़ने लगी है। बढ़ते संक्रमण के कारण प्रशासन कि ओर से कंटेनमेंट जोन कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। लेकिन, अंचल में बने कंटेनमेंट जोन में रहने रहने वालों की समस्या सुनने वाला कोई नही है। लोगों का कहना है कि केंटेनमेंट जोन में दैनिक जरूरत की सामान नहीं मिल रहा है। तीन दिनों से पुरानाबस्ती, बेहरामाल एकाताली व सरबाहल कंटेनमेंट जोन के लोग अत्यावश्यक सामग्री के लिए परेशान हैं। इन इलाकों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोगों ने प्रशासन से कंटेनमेंट जोन में दूध, रसोई गैस, पीने का पानी, राशन सामग्री आदि उपलब्ध कराने में की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.