झारसुगुड़ा जिले में मिले 48 कोरोना संक्रमित
संसू ब्रजराजनगर बीते 24 घंटे में झारसुगुड़ा जिले के विभिन्न इलाकों से 48 कोरोना संक्रमित
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:14 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:14 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : बीते 24 घंटे में झारसुगुड़ा जिले के विभिन्न इलाकों से 48 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र से 14, बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र से तीन-तीन, झारसुगुड़ा प्रखंड क्षेत्र से पांच, लखनपुर प्रखंड क्षेत्र से तीन, लइकेरा प्रखंड क्षेत्र से दो, कोलाबीरा प्रखंड क्षेत्र से 12 तथा किरमिरा प्रखंड क्षेत्र से पांच संक्रमितों की पहचान की गई है। इनके अलावा जिले के बाहर के अस्पताल में हुए परीक्षण में इस जिले का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें