कर्नाटक मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन
कर्नाटक चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर उपजे विवाद को लेकर ओडिश
संवादसूत्र, कटक : कर्नाटक चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर उपजे विवाद को लेकर ओडिशा कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यभर में प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया गया। इसके तहत जिला व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को जिलाधीश कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा एवं नगर अध्यक्ष मो. मुकीम की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे तथा प्रदर्शन कर जिलाधीश सुशांत महापात्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि कर्नाटक में राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का मौका देकर गैरकानूनी काम किया है। गोवा, मिजोरम, मणिपुर में इसी तरह की स्थिति कांग्रेस की होने के बावजूद उसे सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। ऐसे में भाजपा को कैसे कर्नाटक में सरकार बनाने का मौका दिया गया, इस पर कांग्रेस के नेताओं ने सवाल उठाया है।