कटक को आज मिलेगा दो सीएनजी स्टेशन का उपहार
संवाद सूत्र, कटक : शहर के लोगों के लिए खुशखबरी। शनिवार को इस शहर के लोगों को द
संवाद सूत्र, कटक : शहर के लोगों के लिए खुशखबरी। शनिवार को इस शहर के लोगों को दो सीएनजी स्टेशन का उपहार मिलने जा रहा है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान अपराह्न चार बजे यहां दो सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इनमें से एक कटक विकास प्राधिकरण (सीडीए) सेक्टर एक में विशाल फि¨लग स्टेशन एवं विद्याधरपुर में सिद्धि विनायक सर्विस स्टेशन में सीएनजी स्टेशन शामिल है।
यह जानकारी शुक्रवार को कटक में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में गेल इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. आशुतोष करनाटक, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थ जाना, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के मानव संसाधन कार्यकारी निदेशक एके श्रीवास्तव, गेल इंडिया के सीजीएम एसके पाठक, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के जोनल जनरल मैनेजर पंकज भगत ने दी है।
देश भर में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के तहत कटक-भुवनेश्वर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ावा दिया जाएगा। धीरे धीरे कटक में इस योजना को आगे ले जाने के लिए गेल इंडिया तमाम ब्लू ¨प्रट तैयार किया है। दिसंबर 2018 के अन्दर कटक शहर में एक हजार ऑटो को सीएनजी के तहत लाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पेट्रोल एवं डीजल के मुकाबले काफी किफायती होगा। एक किलो गैस की कीमत 59 रुपया 6 पैसा है, जिसमें ऑटोरिक्शा 55 से 60 किमी तक जा सकेगा। इससे न केवल रुपये बचेगा बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। धीरे धीरे इस सीएनजी के बारे में कटक शहर में जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाएगी। भुवनेश्वर में सीएनजी को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। हर महीने 150 ऑटो सीएनजी में तब्दील हो रहा है। देश भर के 26 राज्य में सीएनजी कार्य चल रहा है। देश में मौजूद 1400 फि¨लग स्टेशन में से 900 फि¨लग स्टेशन गेल का ही है। देश भर में अभी तक 30 लाख गाड़ियों को सीएनजी में तब्दील किया जा चुका है। यह आंकड़ा धीरे धीरे बढ़ेगा। कटक में प्राथमिक तौर पर 150 ऑटो एवं 15 कार सीएनजी से चल रहे हैं।