खेल मंत्री चंद्रसारथी की तबीयत बिगड़ी, एससीबी में भर्ती
राज्य के खेल मंत्री चंद्र सारथी बेहरा को पेट में दर्द होने पर श्रीरामचंद्र भंज
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 03:13 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 03:13 PM (IST)
संवादसूत्र कटक : राज्य के खेल मंत्री चंद्र सारथी बेहरा को पेट में दर्द होने पर श्रीरामचंद्र भंज (एससीबी) मेडिकल एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग में रखकर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, मंत्री बेहरा के पेट में इंफेक्शन हुआ है, इससे उनके पेट में दर्द हो रहा है। विभिन्न परीक्षण किए जाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे उनका इलाज किया जाएगा। मंगलवार को वह पेट में दर्द होने से एससीबी आए थे, डॉक्टर रे उनका प्राथमिक इलाज कर छोड़ दिया था। बाद में फिर से पेट में दर्द होने से उन्हें भर्ती कर अब इलाज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें