ओडिशा निर्माण श्रमिक संघ ने किया प्रदर्शन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ओडिशा निर्माण श्रमिक संघ ने जिलाधीश कार्यालय के
संसू, कटक : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ओडिशा निर्माण श्रमिक संघ ने जिलाधीश कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिलाधीश को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि बार-बार जिला निर्माण श्रमिक पंजीकरण के लिए श्रम अधिकारी कार्यालय आते हैं, मगर उनका पंजीयन नहीं हो रहा है। पंजीकृत श्रमिकों को निश्चित समय के अंदर मदद राशि भी नहीं मिल रही है। श्रमिक कल्याण बोर्ड एवं श्रम अधिकारी बार-बार नियमों में फेरबदल करने के लिए श्रमिकों को कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। पंजीकरण के लिए आवेदन करने के बावजूद उन्हें कार्ड समय पर नहीं मिल रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधीश से मांग की गई है। इससे पूर्व संघ के सदस्य एसपी कार्यालय से रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे और यहां प्रतिवाद सभा कर शासन-प्रशासन की व्यवस्था को कोसा। सभा को श्रमिक संघ के नेता अमरेन्दु महांती, उदय केशरी वर्मा, विनोद बेहेरा, त्रैलोक्य नाथ प्रमुख ने संबोधित किया।