Move to Jagran APP

कटक में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

नगर में विगत 21 जुलाई को दिखी कृत्रिम बाढ़ का विरोध एवं राहत सामग्री आवंटन म

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 04:01 PM (IST)
कटक में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
कटक में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

संसू, कटक : नगर में विगत 21 जुलाई को दिखी कृत्रिम बाढ़ का विरोध एवं राहत सामग्री आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्रांचल राजस्व आयुक्त कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय गौरीशंकर पार्क से नगर जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कल्पना पटनायक की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में रैली निकालकर केंद्रांचल राजस्व आयुक्त कार्यालय पहुंची महिला सदस्यों ने यहां शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विगत 21 जुलाई को जहां कृत्रिम बाढ़ से लोग पानी के घेरे में थे तो नगर निगम के कमिश्नर व अन्य अधिकारी राहत पहुंचाने की बजाय भुवनेश्वर में प्रवास कर रहे थे। शहर में जिस तरह जलबंदी समस्या हुई उसके लिए निगम को जिम्मेदारी ठहराते हुए मोर्चा सदस्यों ने कहा कि शहर में इस साल बारिश से पहले नालियों की साफ-सफाई का काम ठीक से नहीं किया। मशीन से कीचड़ निकालने के बजाय मजदूरों से नालियां साफ कराई गई और काफी रकम बिल के जरिए पास कर गोलमाल किया गया। मोर्चा सदस्यों ने आरोप लगाया कि इसमें सीएमसी के अधिकारी, ठेकेदार के साथ शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इसी तरह जलबंदी में सीएमसी कमिश्नर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पका हुआ खाना आवंटन किए जाने के बारे में जो जानकारी दी गई है, वह गलत है। खाद्य आवंटन में धांधली की गई है। मोर्चा सदस्यों ने शहर में जलबंदी की समस्या को जल्द से जल्द हल करने, लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने, मेयर इस्तीफा दें, शहर में कृत्रिम बाढ़ एवं राहत सामग्री आवंटन की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधित मांगपत्र केंद्रांचल राजस्व आयुक्त को सौंपा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.