Move to Jagran APP

सांस्कृतिक नगरी कटक में सूर्योपासना के अनुपम लोकपर्व छठ की तैयारी शुरु

Chhath Puja 2020 ओडिशा की सांस्कृतिक नगरी कटक में पूजा घाटों के मरम्मत और छठ व्रतियों के लिए रास्ता निर्माण कार्य शुरु हो गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 08:23 AM (IST)
सांस्कृतिक नगरी कटक में सूर्योपासना के अनुपम लोकपर्व छठ की तैयारी शुरु
सांस्कृतिक नगरी कटक में सूर्योपासना के अनुपम लोकपर्व छठ की तैयारी शुरु

कटक, जागरण संवाददाता। कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाए जाने वाली छठ पर्व की तैयारी ओडिशा की सांस्कृतिक नगरी कटक शहर में शुरु हो गई है। घाटों के मरम्मत से लेकर छठ व्रतियों के आवागमन रास्ता निर्माण जारी है ऐसे में आज बीजद अप्रवासी सामुख्य के संयोजक नंदलाल सिंह ने घाट का निरीक्षण किया है।सिंह ने जगतपुर में प्रारंभ हुए छठ पूजा घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ में महानदी छठ पूजा कमिटी के सभापति पुरंजन सिंह एवं सचिव चंदन सिंह अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित थे।

loksabha election banner

गौरतलब है कि 2019 के साधारण चुनाव के पहले इस घाट पर पूजा करने वाले छठ श्रद्धालुओं के निवेदन पर  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार की ओर से पूर्व विधायक प्रभात रंजन विश्वाल ने शिलान्यास किया था। नन्दलाल सिंह ने पिछले छठ पूजा के समय कमेटी के लोगों को आश्वस्त किया था कि वो स्वयं इस कार्य के लिए सरकार से बात करेंगे एवं घाट का निर्माण कार्य आने वाले छठ पूजा के समय तक सम्पूर्ण कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य के प्रारंभ होने पर उन्होंने ओडिशा सरकार एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी के साथ पूर्व विधायक प्रभात रंजन विश्वाल जी को धन्यवाद दिया है। 

छठ पर्व, छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिंदू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। यह बिहार के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है, ये उनकी संस्कृति है। छठ पर्व बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत मे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये एक मात्र पूरे भारत का ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और ये  संस्कृति बन चुका हैं। छठ का ये पावन पर्व ओडिशा में रहने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं अन्य प्रांतों के  लोगों द्वारा बड़े श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.