महिला वकील से अभिनेता पप्पू पमपम की बदसलूकी, एफआइआर
ओडिशा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता तथा बीजू जनता दल (बीजद) नेता पप्पू पमपम का विव
संवादसूत्र, कटक : ओडिशा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता तथा बीजू जनता दल (बीजद) नेता पप्पू पमपम का विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। पहले का¨स्टग काउच मामले में जेल जा चुके अभिनेता पप्पू पमपम अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन पर कटक की एक महिला वकील के साथ सरेआम बदसलूकी करने का आरोप लगा है। महिला वकील द्वारा सोमवार रात को कटक सदर थाना में लिखित शिकायत करने के बाद पुलिस ने पप्पू पमपम उर्फ तत्व प्रकाश शतपथी के साथ उनके चार सहयोगियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। साथ ही सदर नुआगढ़ इलाके में मौजूद होटल (घटनास्थल) में जाकर पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ किया है।
घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार की रात को महिला वकील अपने एक दोस्त के साथ कटक-भुवनेश्वर के बीच में मौजूद एक होटल में खाने के लिए गई थी। पप्पू पमपम और उसके खास सहयोगी गिट्टू के साथ कुछ अन्य भी होटल में थे। महिला वकील का अरोप है कि होटल में खाना खाते समय पप्पू पमपम एवं उनके सहयोगियों ने उनके साथ बदसलूकी करने के साथ हत्या की धमकी दी।