दिल्ली में आप के खिलाफ षडयंत्र कर रही है भाजपा : शेख मुन्ताकीम
आम आदमी पार्टी (आप) नगर इकाई ने पार्टी के आवाहक शेख मुन्ताकीम बक्स क
संवादसूत्र, कटक : आम आदमी पार्टी (आप) नगर इकाई ने पार्टी के आवाहक शेख मुन्ताकीम बक्स के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें केंद्र की भाजपा सरकार पर दिल्ली में आप को खत्म करने का षड़यंत्र करने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि केंद्र सरकार एलजी एवं मुख्य सचिव का इस्तेमाल कर दिल्ली सरकार को अस्थिर करना चाहती है। आप ने राष्ट्रपति से भाजपा के षडयंत्र एवं घोटालों की जांच कर देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मांग की है। आप के आवाहक शेख मुन्ताकीम के मुताबिक, बिना किसी प्रमाण के मुख्य सचिव के मौखिक बयान पर आप के विधायक को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व सूचना दिए बगैर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर छापा मारा जा रहा है, यह देश के इतिहास की पहली घटना है। सीसीटीवी के प्रमाण एफआइआर एवं मेडिकल रिपोर्ट होने के बावजूद दिल्ली सचिवालय के अंदर आप नेता आशीष खेतान तथा मंत्री पर हुए हमला मामले में पुलिस चुप है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा सरकार आप को खत्म करना चाहती है। भाजपा के इस तरह के कार्य की आप कड़ी ¨नदा करती है। इस दौरान विजय महारणा, मोहम्मद सन्नाउल्ला, रेशमा खानम, नियाज खान, संदीप रथ, विभूति भूषण बेहेरा, साजिदूर रहमान, महेन्द्र स्वांई, रामचन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे।