कटक पर्ल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ बिताए खुशियों के पल
लायन मंजू सिपानी की अध्यक्षता में लायंस क्लब ऑफ पर्ल की टीम ने रमा देवी शिशु विहार आश्रम में जाकर बच्चों को चॉकलेट पेन आदि प्रदान कर उनमें खुशियां बांटी
जेएनएन, कटक : लायन मंजू सिपानी की अध्यक्षता में लायंस क्लब ऑफ पर्ल की टीम ने रमा देवी शिशु विहार आश्रम में जाकर बच्चों को चॉकलेट, पेन आदि प्रदान किया। साथ ही आश्रम की शिक्षिकाओं को महिला सशक्तीकरण के तहत शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पर्ल की सदस्यों ने बच्चों के साथ गेम खेल कर कुछ खुशियों के पल बिताए। उल्लेखनीय है कि रमादेवी शिशु विहार में पर्ल की और से सोनम प्ले हाउस संचालित है, जिसमें बच्चों को फिजियोथेरेपी की क्लास निश्शुल्क करवाई जाती है।
चेयर पर्सन लायन संपत्ति मोड़ा, सचिव लायन रमा बजाज, लायन संगीता करनानी, लायन विनोद नहाटा, संतोषी चोधरी, पुष्पा अग्रवाल, ऊषा धनावत, कविता जैन, संतोष चांडक, विनोद नाहटा, शालिनी लखोटिया, सुनीता झुनझुनवाला,अर्चना अग्रवाल, अलका सिघी, सरिता बुधिया, मधु बुधिया, सोनिया शर्मा, अनीशा सलत, संगीता जाजू, अरूणा चांडक, सुनीता गोयनका, जयश्री मुंद्रा, चंदा मुंद्रा,सरिता मुद्रा, ऊषा चांडक, बबीता चौधरी, सीमा गुप्ता, संतोष अग्रवाल, चंदा देवी संतुका प्रमुख शामिल थीं।