मां वैष्णो देवी भगवती जागरण आज, आएंगे नरेंद्र चंचल
नगर के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सात जनवरी को मां वैष्णो देवी भगवती जागर
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 03:00 AM (IST)
कटक : नगर के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सात जनवरी को मां वैष्णो देवी भगवती जागरण का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस अनुष्ठान में बतौर मुख्य अतिथि वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पूजक सुदर्शन पुजारी शिरकत करेंगे। इनके अलावा प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल, दिल्ली से भजन गायिका सोनिया शर्मा, हैदराबाद से मुरारी दहिमा के साथ स्थानीय भजन कलाकार शामिल होंगे। जगन्नाथ धाम ओडिशा के लोगों के बीच शांति, मैत्री बनाए रखने के लिए वैष्णो देवी प्रचार समिति एवं मारवाड़ी युवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी वैष्णो देवी प्रचार समिति के आवाहक शंकर गुप्ता ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें